Uncategorizedविदेश
Russia Ukraine War: डोनबास में भीषण लड़ाई, रूसी सेना पड़ रही भारी

कीव। खार्कीव शहर का घेरा खत्म कर चुकी रूसी सेना को नजदीकी इलाकों में भी पीछे हटना पड़ रहा है। यूक्रेनी सेना के बढ़ते दबाव के चलते रूसी सेना को अपनी सीमा की ओर जाना पड़ा है। खार्कीव शहर से रूस की सीमा महज 50 किलोमीटर पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि रूसी सेना आगे बढ़ने की गतिशीलता खो चुकी है, इसका फायदा अब यूक्रेनी सेना और उसके नागरिक लड़ाकों को मिल रहा है। हौसले से लवरेज यूक्रेनियों को अब आगे बढ़ने से रोकना रूसियों के लिए मुश्किल हो रहा है। इस बीच खबर है कि मारीपोल की अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री से घायल यूक्रेनी सैनिकों की निकासी के लिए रूस तैयार हो गया है। करीब 600 घायलों की निकासी एक-दो दिन में हो सकती है।