Uncategorizedदेशराजनीतिविदेश

ब्रिटिश महारानी का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व PM मोदी ने जताया शोक

लंदन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें हमारे समय की दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने देश और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा… उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, “ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत खो दी है। उन्होंने अपने देश और लोगों को सात दशकों से अधिक समय तक चलाया तब से एक युग बीत चुका है। मैं ब्रिटेन के लोगों के दुख को साझा करती हूं और शाही परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button