Uncategorizedदेशराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का किया उद्घाटन

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोवा पहुंचे। पीएम ने यहां 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया। इसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) भी शामिल है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में अधिकतम सुविधाएं हैं। यह जनता में आयुर्वेद के बारे में जागरूकता पैदा करेगा।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पणजी में 9वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) के समापन समारोह में AIIMS के आयुष अस्पताल का उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन और दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी का वर्चुअल उद्घाटन किया।

राष्ट्र को दी यह सौगात

  • AIIMS का आयुष अस्पताल
  • राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद
  • राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, दिल्ली
  • सीएम सावंत ने कही यह बात
  • इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा और आयुर्वेदा के लिए आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस लेकर आए। जो 70 सालों में नहीं हुआ था वो पीएम ने 8 साल में करके दिखाया है। आज तक गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय नहीं था, मगर आज वर्ल्ड आयर्वेद कांग्रेस के बाद से गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय होगा। वो राज्य में आयुष डॉक्टर के लिए समर्पित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button