देशराजनीति

जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग: हरियाणा की सभी सीटों पर 1 अक्टूबर को वोटिंग, नतीजे 4 अक्टूबर को

नई दिल्‍ली। चुनाव आयोग ने जम्‍मू-कश्‍मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने 16 अगस्‍त 2024 को दोनों प्रदेशों में होने वाले चुनावों का ऐलान किया है। मुख्‍य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा चुनावों का ऐलान किया है। हरियाणा में एक फेज में चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, तकरीबन एक दशक के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद और इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने के बाद पहलरी बार विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने तिथियों का ऐलान करते हुए बताया कि जम्‍मू-कश्‍मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्‍टूबर 2024 को वोट डाले जाएंगे। वहीं हरियाणा में विधानसभा की सभी सीटों के लिए एक चरण में 1 अक्‍टूबर 2024 को वोट डाले जाएंगे,  मतों की गिनती 4 अक्‍टूबर को होगी. मतलब यह है कि इस दिन यह तय हो जाएगा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में किसकी सरकार बनेगी। जम्‍मू-कश्‍मीर में पहले फेज के लिए 20 अगस्‍त, दूसरे के लिए 29 अगस्‍त और तीसरे चरण के चुनाव के लिए 5 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं, पहले चरण के लिए 27 अगस्‍त, दूसरे के लिए 5 सितंबर और तीसरे फेज के लिए पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2024 होगी. इसके अलावा प्रत्‍याशी 30 अगस्‍त, 9 सितंबर और 17 सितंबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे।

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा के चुनाव का जायजा लेने आयोग गया था। दोनों जगहों पर लोकतंत्र में शामिल होने की लालसा दिखाई दी। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि उम्मीद और जम्हूरियत की झलक लोकसभा चुनाव में बता रही थी कि बुलेट पर बैलेट की जीत हुई। जनता ने बुलेट और बॉयकॉट के बदले बैलेट को चुना CEC ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 90 सीटें हैं। उन्‍होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 87.09 लाख मतदाता होंगे, साथ ही उन्‍होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की मतदाता सूची 20 अगस्त को प्रकाशित होगा। वहीं, हरियाणा में 27 अगस्‍त को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर बोले- थ्री जेंटलमेन आर बैक… 4 बड़ी बातें

  • चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा, ‘थ्री जेंटलमेन आर बैक। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। देशभर ने चुनाव का पर्व मनाया। लंबी कतारें दिखीं, बुजुर्ग, यूथ वोट डालने गए। लोकतंत्र का जीवित उदाहरण देश ने देखा।
  • जो तस्वीर भारत ने दुनिया को दिखाई, वो चकित करने वाली थीं। जो चमक हमने देखी, वो बहुत दिन तक दिखाई देगी। जब भी कहीं दुनिया में चुनाव होंगे, आपको अपने देश की याद आएगी और हमारी ताकत की याद दिलाती रहेगी। जम्मू-कश्मीर में हमने जिनसे, राजनीतिक दलों से बात की, सबका मत था कि जल्द से जल्द चुनाव हों।
  • आपको याद है कि मतदान केंद्र पर जो लंबी कतारें लगी थीं, वो जम्हूरियत की ताकत थी। उम्मीद और जम्हूरियत की झलक बताती है कि अवाम अपनी तकदीर खुद बदलना चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि खुद देश का भविष्य बदलने का हिस्सा बने।
  • देशभर की 46 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव समय आने पर घोषित किए जाएंगे। वायनाड संसदीय सीट पर प्राकृतिक आपदा के कारण अभी उपचुनाव नहीं हो सकता वहां भी मतदान समय पर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button