उत्तराखण्डराजनीति

प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, प्रेसवार्ता कर हुए भावुक

धामी कैबिनेट के जल्द होगा पुनर्गठन, स्पीकर खंडूड़ी को मंत्रीमंडल में व महाराज को स्पीकर बनाने की चर्चा

देहरादून। विवादों के बाद उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने तमाम मुद्दों पर अपने विचार रखे. साथ ही उन्होंने विवादों को लेकर भी अपना पक्ष रखा.वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ बनाम मैदान विवाद पर अपनी बात रखी। अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पहले प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी और इसके बाद सीएम अवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी को इस्तीफा सौंपा। प्रेसवार्ता कर वह भावुक हो गए। इससे पूर्व उन्होंने अपने राज्य आंदोलन में संघर्ष और योगदान को बताया।

उन्होंने कहा कि जो उस वक्स बयान दिया था उस पर उसी दिन सदन में स्पष्टीकरण भी दे दिया था। मैं भी आंदोलनकारी रहा हूं, लेकिन आज ये साबित करना पड़ रहा है कि हमने भी प्रदेश के लिए योगदान दिया है। लेकिन आज जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है उससे बहुत आहत हूं।  इसलिए मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है।
बता दें कि बीते दिनों बजट सत्र के दौरान सदन में पहाड़ी लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी देने के बाद से लगातार उनका विरोध हो रहा था। उनके विवादित बयान के बाद से ही तमाम संगठन और विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी के साथ ही धामी सरकार पर हमलावर हो गई. प्रदेश भर में विरोध की आवाजें उठने लगी।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल इस्तीफे का एलान करने से पहले अपनी धर्मपत्नी के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में बने उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंचे थे। उन्होंने अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश विकास की तरफ बढ़े और प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे, इसका संकल्प लिया।
 कैबिनेट की नयी तस्वीर भी जल्द ही साफ होने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि स्पीकर ऋतु खंडूड़ी को कैबिनेट में लाया जा सकता है और सतपाल महाराज को स्पीकर बनाया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की छंटनी में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button