उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में देर शाम बदला मौसम, देहरादून में झमाझम बारिश, मसूरी में जमकर पड़े ओले

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार देर शाम मौसम बदला और राजधानी देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश शुरू हो गई। मसूरी में हल्का कोहरा होने के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई।

उधर, यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव फूलचट्टी, नारायण पुरी, जानकीचट्टी क्षेत्र में भी बारिश शुरू हो गई है। जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई। वहीं, लोगों को हल्की गर्मी से राहत मिली।

तापमान बढ़ने के आसार
उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा।

हिमस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस बढ़ने के कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलेगी। इससे उत्तराखंड की नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही फसलों को दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button