उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने उत्तरकाशी में निकाला फ्लैग मार्च

उत्तरकाशी। जिले भर में कानून व शांति की व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा कि जिला मजिस्ट्रेट डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने गत गुरुवार सांय से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू की गई है। पुलिस ने जनमानस से
कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। कानून का पालन नहीं करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को सायं पुलिस ने मुख्यालय में कोतवाली उत्तरकाशी से विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड, हनुमान चौक, मुख्य बाजार, पैट्रोल पम्प, सब्जी मण्डी, भैरो चौक आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुये आम जनमानस में सुरक्षा के प्रति विश्वास को बढाया गया।
वहीं पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए कटिबद्ध है, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामकता फैलाने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार, कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button