उत्तराखण्ड

गंगा में डूब रहे भाई को बचाकर खुद डूब गई दो सगी बहनें

हरिद्वार। रायवाला में गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा घाट पर तेज बहाव में बहे भाई को बचाने के लिए दो बहने गंगा में कूद गई। भाई को तो स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन दोनों बहनें गंगा में बह गईं। एसडीआरएफ की टीम दोनों की खोजबीन में जुटी हैं।

एसडीआरएफ के अनुसार थाना रायवाला के हरिपुर कला क्षेत्र में सोमवार के रोज तीन भाई बहन नहाने के लिए गंगा में गए थे। गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा घाट पर सुबह करीब 11ः30 बजे दो बालिकाएं गंगा में बह गई हैं। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बताया गया कि ये तीनों भाई-बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे, जहां छोटा भाई गंगा के तेज बहाव में बहने लगा, जिसे बहता देख दोनों बहनों ने भी गंगा में छलांग लगा दी।  दोनों बहने साक्षी 15 वर्ष और वैश्वी 13 वर्ष  छोटे भाई को तो स्थानीय लोगों ने बचा लिया गया लेकिन दोनों बहनें लापता हो गईं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button