Uncategorizedदेशराजनीति

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर पीएम मोदी चिंतित, तेजस्वी को फोन कर CM-PM ने जाना हाल-चाल

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। वह काफी दिनों से बीमार हैं। इन सब के बीच 3 जुलाई को यह खबर आ गई कि लालू प्रसाद यादव सीढ़ियों से गिर गए हैं जिसकी वजह से उनके कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई है। सूत्रों के मुताबिक लालू यादव के कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें 2 महीने के लिए बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। फिलहाल लालू यादव अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। इन सबके बीच खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद यादव के हालचाल जाना है। चौहत्तर वर्षीय लालू प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम तेजस्वी यादव को फोन किया और लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की है। नीतीश कुमार ने भी रविवार शाम में तेजस्वी यादव और लालू यादव से बात किया था। मंगलवार को भी दोपहर फोन कर नीतीश कुमार ने लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। खबर तो यह भी है कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार लालू यादव का इलाज कराएगी। दरअसल, लालू यादव राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर चिड़ियों से उतर रहे थे। तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गए। राजद का आज स्थापना दिवस था। हालांकि, लालू यादव की तबीयत को देखते हुए सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। लालू यादव पिछले दिनों से काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे हैं।

चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रतिरोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी। लालू को लेकर पारस एचएमआरआई अस्पताल के अधीक्षक सैयद आसिफ रहमान के मुताबिक उन्हें कई लक्षणों की शिकायत के साथ यहां लाया गया है जो उनके कंधे की चोट और गुर्दे की समस्याओं सहित अन्य बीमारियों से संबंधित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री को दिल्ली के बेहतर अस्पताल में रेफर करना पड़ सकता है। राजद सुप्रीमो की पत्नी राबड़ी देवी और दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अस्पताल में उनके साथ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button