अगरतला/ गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। मोदी धलाई जिले के अंबासा में दोपहर करीब 12 बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे। दूसरी रैली दोपहर तीन बजे गोमती में होगी।)
दिन में पार्टी के पूर्वोत्तर समन्वयक डॉ. संबित पात्रा भट्टाचार्य ने अन्य नेताओं के साथ यहां बैठक कर प्रधानमंत्री के दौरे से पहले की तैयारियों पर चर्चा की। बाल विवाह पर चल रही कार्रवाई के दौरान असम में अब तक 2,789 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को अभियान का एक सप्ताह पूरा हो गया है। सरकार ने बाल विवाह के पीड़ितों के पुनर्वास के उपाय करने की प्रक्रिया भी शुरू की है।