उत्तराखण्डकरिअर
पेपर लीक मामला : खालिद के घर पहुंची SIT, परिजनों से भी की पूछताछ, दस्तावेजों की पड़ताल

हरिद्वार । यूकेएसएसएससी पेपर वायरल मामले में एसआईटी की कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार को एसआईटी टीम आरोपी खालिद के सुल्तानपुर स्थित घर पहुंची। टीम ने घर के अंदर जाकर बारीकी से पूछताछ और जांच-पड़ताल की।
एसआईटी प्रमुख जया बलूनी के नेतृत्व में टीम ने खालिद के परिजनों से भी सवाल-जवाब किए और घर से कुछ अहम दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि पेपर वायरल प्रकरण में खालिद ने घर से किन-किन गतिविधियों को अंजाम दिया था और उसके संपर्क किन लोगों से थे। प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर खालिद के चाचा ने अतिक्रमण कर बनाई दुकान को बुलडोजर से गिरा दिया था। खालिद के पिता के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।



