उत्तराखण्डकरिअर

देहरादून में ऑरेंज अलर्ट: भारी बारिश की संभावना,  6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

देहरादून। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जनपद देहरादून में एहतियात के तौर पर बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वर्षा के अति तीव्र दौर* होने की संभावना है।

इसी को देखते हुए जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान ने 05 अगस्त 2026* को आदेश जारी कर जनपद में “ऑरेंज अलर्ट” घोषित किया है।

कल बंद रहेंगे स्कूल

आदेश के अनुसार जनपद के अंतर्गत संचालित *कक्षा 01 से 12 तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों* के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र  06.08.2026 को एक दिन के लिए बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे सभी शैक्षणिक संस्थानों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक घर से न निकलें और नदी-नालों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 0135-2726066, 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button