सीएम के निर्देश पर चारधाम के लिए बढ़ाई श्रद्धालुओं की संख्या
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यात्रा सीजन के पहले 45 दिन के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है। इस संबंध में पूर्व के शासनादेश में आंशिक संशोधन कर नया शासनादेश जारी किया गया है। संशोधित शासनादेश के अनुसार तीर्थ यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत यह संख्या निर्धारित की गई है।
प्रदेश सरकार ने चारों धामों में प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की अधिकतम संख्या को एक-एक हजार बढ़ा दिया है। बदरीनाथ में अब एक दिन में 16 हजार, केदारनाथ में 13 हजार, गंगोत्री में आठ हजार और यमुनोत्री में पांच हजार यात्री दर्शन कर सकेंगे।