उत्तराखण्डकरिअर

उत्तराखंड नर्सिंग महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित

अंकित भट्ट बने प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड नर्सिंग महासंघ की कमान अब अंकित भट्ट के हाथों में आ गई है। राजधानी स्थित होटल भागीरथी पैलेस में आयोजित महासंघ के विशेष सम्मेलन में उन्हें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने पारदर्शी भर्तियों के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और संगठन के पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण विजल्वाण का आभार जताया।

सम्मेलन में वर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी ममगाईं को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अंकित भट्ट को अध्यक्ष, अनिल रमोला को सचिव, मेधा मधवाल को उपाध्यक्ष और सुनील दत्त को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पूर्व अध्यक्ष ने नई टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे नर्सिंग समुदाय के हितों की रक्षा पूरी निष्ठा से करेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बने अंकित भट्ट ने पद की गरिमा बनाए रखने और नर्सिंग वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से काम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग अधिकारी विकास पुंडीर ने किया। इस मौके पर महिपाल कृषाली, विकास चौहान, हरिप्रसाद जोशी, राहुल सक्सेना, शिरा बधानी, हिमानी गड़िया, कविता रावत, मोनिका शर्मा और सूरज चौहान सहित कई प्रमुख नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button