उत्तराखण्ड

मसूरी: गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

मसूरी। मसूरी में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। झड़ीपानी रोड स्थित कोल्हुखेत क्षेत्र में दिल्ली नंबर की एक मारुति सिलेरियो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:16 बजे 112 कंट्रोल रूम को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे से कुछ देर पहले कार सवारों ने पास की एक दुकान पर रुककर सामान खरीदा था। इसके बाद जैसे ही सभी लोग वाहन में बैठे, ढलान पर कार अचानक तेज रफ्तार से आगे बढ़ने लगी। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन कार सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हादसे में मरने वालों की पहचान सत्यप्रकाश (सोनीपत, हरियाणा), मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष) निवासी गाजियाबाद तथा संगीता (46 वर्ष) निवासी करोलबाग, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button