उत्तराखण्डकरिअर
उत्तराखंड में चार जिलों के डीएम समेत 31 आईएएस, एक आईएफएस, 24 पीसीएस के तबादले

देहरादून । सरकार ने बृहस्पतिवार की देर रात नौकरशाही में बड़े फेरबदल कर दिए। चार जिलों के जिलाधिकारियों समेत 31 आईएएस, एक आईएफएस, एक सचिवालय सेवा और 24 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए।
जारी आदेश के मुताबिक पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान को अब यूकाडा का सीईओ, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह अपर सचिव राज्यपाल, तकनीकी शिक्षा, एनएचएम मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी की जिलाधिकारी बनाया गया है। सरकार ने चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी जगह सीडीओ ऊधमसिंह नगर मनीष कुमार को चंपावत का डीएम बनाया गया है।




