Uncategorizedदेशराजनीति

मुर्मू ने ली देश की 15वीं राष्ट्रपति की शपथ, कहा मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई।

वह जनजातीय समुदाय से आने वाली देश की पहली राष्ट्राध्यक्ष और इस शीर्ष संवैधानिक पद को ग्रहण करने वाली दूसरी महिला हैं। आदिवासी आईटीआईटीआई दून संस्कृति स्कूल के बच्चों के द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उत्साह और उल्लास के साथ तिरंगा लहराया और जमकर जश्न मनाया।

आपको बता दें कि आईटीआईटीआई दून संस्कृति स्कूल में आदिवासी बच्चे पढ़ते हैं और वो द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान आदिवासी बच्चों ने भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए। बच्चों की तस्वीरें भी सामने आईं। जिसमें बच्चे तिरंगे लिए हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे एक पोस्टर लगा है। इस पोस्टर में द्रौपदी मुर्मू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दिखाई दे रहे हैं।

इस स्कूल का उद्घाटन साल 2004 में द्रौपदी मुर्मू और अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। उल्लेखनीय है कि अटल बिहारी वाजपेयी आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। इस स्कूल में आदिवासी बच्चों की पढ़ाई होती है। साथ ही इस स्कूल में आतंकवाद और उग्रवाद प्रभावित पूर्वोत्तर के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button