उत्तराखण्डराजनीति

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में नगर निगम दून का इंजन पूरी तरह से फेलः जोशी

देहरादून। कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के चूना भट्टा क्षेत्र में विभिन्न बैठकें व आम जनता से सम्पर्क कर जनता को होने वाली परेशानियों से रू-ब-रू होने के साथ ही आगामी नगर निगम चुनाव में कंाग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की।
नवीन जोशी ने कहा कि गंदे पानी के ठहराव के कारण कई क्षेत्रों में डेंगू अपने पैर पसारता जा रहा है, मगर नगर निगम की ओर से सफाई और फागिंग की कोई सुध नही ली जा रही है। नवीन जोशी ने जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी का मेयर व बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। जनसम्पर्क कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, देवेन्द्र पंवार, गोपाल गडिया आदि अनेक कांग्रेसजन व स्थानीय व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button