Uncategorizedखेलविदेश

फीफा विश्व कप में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी और अरब टीम

नई दिल्ली। कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए पुर्तगाल को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ मोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी और अरब टीम बन गई है। मोरक्को की तरफ से 42वें मिनट में यूसुफ नेस्यारी ने गोल दागा जिसका जवाब क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम के पास नहीं था।

मोरक्को ने पहले हाफ के अंतिम कुछ मिनटों में 1-0 की बढ़त हासिल की, जिसकी बराबरी पुर्तगाल की टीम नहीं कर पाई। मोरक्को के डिफेंस के सामने पुर्तगाल टीम की एक न चली। मोरक्को की डिफेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुर्तगाल ने 11 गोल अटेंप्ट किए जिसमें से 3 ऑन टारगेट था लेकिन टीम के गोल का खाता नहीं खुला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button