Uncategorizedदेश

बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, जानिए आपके राज्य को कब मिलेगी गर्मी से राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले दो से तीन दिनों में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्यपूर्व बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा। आमतौर पर इन क्षेत्रों में मानसून 22 मई के बाद सक्रिय होता है। इस बार यह छह दिन पहले सक्रिय हो गया है।

भीषण गर्मी की मार झेल रहे देश के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही इस गर्मी से राहत मिल सकती है। मानसून ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में सक्रियता के साथ दस्तक दे दी है। खास बात ये है कि इस बार मानसून करीब हफ्तेभर पहले ही दस्तक दे चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले दो से तीन दिनों में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्यपूर्व बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा। आमतौर पर इन क्षेत्रों में मानसून 22 मई के बाद सक्रिय होता है। इस बार यह छह दिन पहले सक्रिय हो गया है। 

दक्षिण भारत में क्या स्थिति होगी?मौसम विभाग के अनुसार, आमतौर पर केरल में मॉनसून एक जून को दस्तक देता है। इस बार राहत की खबर ये है कि यहां मॉनसून तीन से पांच दिन पहले पहुंच सकता है। मतलब 27 मई से एक जून तक यहां मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. केपी पांडेय के मुताबिक, अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ मानसून पूर्व भारी बारिश होने की उम्मीद है। तमिलनाडु में सोमवार से बुधवार तक और अगले दो दिनों में लक्षद्वीप क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। बुधवार को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश के आसार हैं।

किस राज्य में कब दस्तक देगा मानसून

तारीखराज्य/क्षेत्र
26 मईबंगाल की खाड़ी
27 मई- एक जूनकेरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु
पांच जूनकर्नाटक, असम, मेघालय
06-10 जूनमहाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम
11-15 जूनछत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड
16-20 जूनपूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड
21-25 जूनपश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर
26-30 जूनपंजाब, हरियाणा 

सदी की सबसे बुरी गर्मी झेल रहा उत्तर भारतइस बार सदी की सबसे बुरी गर्मी उत्तर भारत झेल रहा है। राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बांदा में तो तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उधर, सोमवार को राजस्थान के धौलपुर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री और यूपी के बांदा में रविवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा 12 से ज्यादा शहरों में 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक धौलपुर (46.1 डिग्री), इसके बाद झांसी (45.6 डिग्री), नौगांव (45.5 डिग्री), बठिंडा (45.1 डिग्री), वाराणसी, पटियाला और सीधी (प्रत्येक में 45 डिग्री) का स्थान रहा।

मंगलवार को झारखंड के डाल्टनगंज में 46, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 45, यूपी के हमीरपुर में 44, प्रयागराज में 44, सुल्तानपुर में 40, कानपुर में 43, मैनपुरी में 43, लखनऊ में 42, अयोध्या में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कम से कम 25 से ज्यादा जिले ऐसे, रहे जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।दिल्ली क्यों बढ़ रही इतनी गर्मी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button