उत्तराखण्डराजनीति
मेयर ने कभी भी दून की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लियाः जोशी

देहरादून। आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महामंत्री व पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में चल रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत सोमवार को धर्मपुर विधानसभा के लक्कड़ मंडी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवीन जोशी के नेतृत्व में जनता से संपर्क किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में आयोजित बैठकों में नवीन जोशी ने जनता को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी का नगर निगम में बोर्ड बनने व मेयर प्रत्याशी विजयी होने देहरादून का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने नगर निगम के पिछले 5 वर्ष की विफलताओं के कारण जनता को हो रही परेशानियों का भी हवाला दिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, अकील अहमद, चाँद मोहम्मद, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, धीरज शाही, नसीम व गिरिराज हिंदवान आदि उपस्थित रहे।




