मणिपुर: कांटो संबल और चिंगमंग में गोलीबारी, पांच घरों को जलाया; एक जवान भी घायल
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। खबर आई है कि मणिपुर के कांटो संबल और चिंगमंग गांव में बीती रात जमकर गोलीबारी की गई। वहीं, कांटो संबल में पांच घरों में भी उग्रवादियों ने आग लगा दी। अलग-अलग इलाके से तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। गोलीबारी की घटना में एक जवान भी घायल हुआ है। हालात को देखते हुए भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात हैं।

वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि कल रात 12 बजे संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने कांटो सबल पर अचानकर से गोलीबारी करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, इन उग्रवादियों ने तोड़फोड़ भी की, वहीं पांच घरों को आग लगा दी। सेवानिवृत्त बीएसएनएल अधिकारी अमुथोई ने कहा कि शहर में भारी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।