Uncategorizedदेश

डायबिटीज़ मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक हैं ये फूड आइटम्स

नई दिल्ली। डायबिटीज हमें तब होती है जब शरीर की रक्त शर्करा या ग्लूकोस अधिक हो जाती है। ब्लड ग्लूकोस हमारी ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होता है। हम जो भोजन (खाना) ग्रहण करते हैं अर्थात खाते हैं उससे हमारे शरीर को रक्त शर्करा प्राप्त होती है। डायबिटीज को अगर हम इलाज द्वारा नियंत्रित ना करें तो इसका असर हमारे शरीर के अन्य भागों जैसे किडनी (गुर्दा), आंख, फेफड़ा, ह्रदय और ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। डायबिटीज से बचाव के लिए हमें अपने खानपान के तरीके को बदलना ज़रूरी है।

  1. आलू

आलू और इससे बनने वाली डिशेज में ग्लाइसमिक इंडेस्क की मात्रा ज्यादा होती है जो शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करती है।

2. सफेद चावल

चावल में फाइबर के साथ ही कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी मौजूद होती है। फाइबर पाचन क्रिया को आसान बनाता है लेकिन इससे ग्लूकोज की मात्रा भी बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

3. व्हाइट ब्रेड

ब्रेड या व्हाइट पास्ता में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो हमारे ब्लड में पहुंचकर शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। तो इसे भी डायबिटीज के मरीजों को खाना अवॉयड करना चाहिए।

Healthy Drink: रोजाना पालक-टमाटर जूस पीने के फायदे

4. फ्रूट जूस

फलों को ऐसे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है बजाय फ्रूट जूस के रूप में लेना। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रूट जूस में शुगर मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ाता है। 

5. सॉफ़्ट ड्रिंक

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन भी नुकसानदायक होता है। क्योंकि इसमें भी शुगर की मात्रा शामिल होती है।

6. जंक फ़ूड

मधुमेह के मरीजों के लिए फास्ट फूड या जंक फूड का सेवन भी खतरनाक साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button