उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: शिप्रा नदी में कार गिरने से तीन शिक्षकों की मौत
शादी में शामिल होने जा रहे थे सारे, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है

नैनीताल। उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार शनिवार की शाम सात बजे रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी।
वहीं घायल शिक्षक मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कार के नदी में गिरते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को गरमपानी सीएचसी भेजा। घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।




