उत्तरप्रदेश
UP में बड़ा हादसा: हाथरस में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, महिला व मासूम समेत चार की मौत, चार घायल

हाथरस । नेशनल हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में महिला व मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं।
आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर केवल गढ़ी के पास सवारियों से भरी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में दो महिला और दो मासूम की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। कार में एक परिवार के आठ सदस्य सवार थे। हादसे में दोनों परिवार से एक-एक महिला और एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना से दोनों परिवार में मातम छा गया है।




