उत्तरप्रदेश

अमेठी एसडीएम कोर्ट का पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया, पक्ष में निर्णय कराने के मांगे थे 20 हजार रुपये

एंटी करप्शन टीम पेशकार योगेश श्रीवास्तव से मुंशीगंज थाने में कर रही है पूछताछ

अमेठी। अमेठी एसडीएम कोर्ट के पेशकार को सोमवार की दोपहर एंटी क्रप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। पकड़ने के बाद आरोपी को मुंशीगंज थाने ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

अमेठी तहसील के एसडीएम आशीष कुमार सिंह की कोर्ट में योगेश श्रीवास्तव पेशकार है। यहां संग्रामपुर क्षेत्र के करनाईपुर गांव निवासी बुद्विराम आदि का बंटवारे का वाद चल रहा था। इसी मामले के वादी के पक्ष में आदेश कराने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।

सूत्र बताते हैं कि एसडीएम कोर्ट के पेशकार ने वादी से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इसके चलते वादी ने पेशकार को 15 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। सोमवार को उसे फिर पांच हजार रुपये देने थे। रुपये देने से पहले वादी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने दोपहर को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पेशकार योगेश श्रीवास्तव को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़ने के बाद आरोपी को एंटी करप्शन टीम मुंशीगंज थाने ले गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। पेशकार योगेश श्रीवास्तव को एंटी क्रप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

उपरोक्त घटना को ध्यान में रखते हुए जिले के अन्य एसडीएम कोर्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी इस तरह के मामले  आए दिन जनपद में हो रहे हैं  लेकिन किसी कारण बस लोग एंटी करप्शन टीम तक नहीं पहुंच पाते और जिसकी वजह से लोग न्याय की गुहार लगाते लगाते परेशान होकर के घर बैठ जाते हैं । कृपया प्रशासन इसे संज्ञान ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button