Uncategorizedदेशराजनीति

महाराष्ट्र: नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासत के नए अध्याय की शुरूआत हो चुकी है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद दोनों नेताओं ने मुंबई में नई सरकार की पहली बैठक कैबिनेट बैठक की। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

इसी बीच उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नई सरकार के गठन पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मैं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि आप दोनों के माध्यम से महाराष्ट्र में अच्छे काम हों।

शीर्ष नेताओं के कहने पर उपमुख्यमंत्री बने फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद ऐलान किया था कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे और वो मंत्रिमंडल से बाहर रहेंगे, उनके इस ऐलान से भाजपा के शीर्ष नेता समेत सभी दंग रह गए थे। जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत रूप पर उन्हें सरकार के साथ जुड़ने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भाजपा की केंद्रीय टीम ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार में आना चाहिए और पदभार संभालना चाहिए।

जेपी नड्डा ने कहा था देवेंद्र फडणवीस से व्यक्तिगत रूप से भी अनुरोध किया है और केंद्र ने इस बात को निर्देशित किया है कि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालें और महाराष्ट्र की जनता और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकें। इसके बाद फिर शाम 7 बजकर 30 मिनट पर एकनाथ शिंदे के साथ-साथ देवेंद्र फडणवीस ने भी शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button