उत्तराखण्ड
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भूस्खलन और मलबा आने से प्रमुख हाईवे और ग्रामीण सड़कें लगातार बाधित हो रही हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। हालांकि शुक्रवार को बारिश से थोड़ी राहत रही। शनिवार आज सुबह से ही देहरादून मैं फिर बारिश रुक रुक कर हो रही है।
यमुनोत्री हाईवे पर एक सप्ताह बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। हालांकी सिलाई बैंड और बनास में तो आवाजाही शुरू हो गई है। लेकिन ओजरी में बहा 25 मीटर हिस्सा एनएच विभाग और प्रशासन के लिए मुसीबत बना हुआ है।
कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग भी आईटीआई के पास पुश्ता टूटने से तीन दिनों के लिए बंद रहेगा, जिसके लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा रहा है।



