उत्तराखण्ड

कुदरत का कहर : चंबा भूस्खलन में दो महिलाएँ व मासूम की मौत

चम्बा। उत्तराखंड के नई टिहरी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टैक्सी स्टैंड के ऊपर भारी भूस्खलन आने से मलबे में दबे ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी पत्नी सुमन सिंह उम्र लगभग 30, एक बच्चा पुत्र सुमन सिंह उम्र लगभग 4 माह तथा सरस्वती देवी बहन सुमन सिंह उम्र 32 के शव को निकालकर पंचनामे के लिए जिला अस्पताल बोराडी ले जाया गया है।

कोटि कॉलोनी से जाकर SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।आज सुबह चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए।

हादसे में कंडी सौड़ निवासी सुमन खंडूरी की पत्नी पूनम खंडूरी, दीदी सरस्वती देवी और चार महीने के बच्चे के शव कार से बरामद किए गए। ससुराल जाते समय सुमन ने अपनी कार पार्किंग के पास खड़ी की और समान लेने बाजार चले गए। इस बीच पहाड़ी से अचानक गिरे मलबे में पूरी कार दब गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button