Uncategorizedउत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

‘किमाणा’ गाँव पाण्डव नृत्य से हुआ भक्तिमय

ऊखीमठ। विकासखण्ड मुख्यालय के निकटवर्ती गाँव किमाणा में 29 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य से गाँव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। किमाणा गाँव में आयोजित पाण्डव नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। धियाणियों और प्रवासियों के गाँव की ओर रुख करने से गाँव में चहल पहल बनी हुई है। आज पाण्डवों ने परम्परानुसार मन्दाकिनी और आकाशकामिनी नदी के संगम स्थल काकडागाड में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। आगामी 18 दिसम्बर को दुर्योधन वध व पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र विसर्जित के साथ पाण्डव नृत्य का समापन होगा। किमाणा गाँव में 28 नवम्बर से पाण्डव नृत्य का शुभारंभ किया गया था तथा पाण्डव नृत्य में श्रीकृष्ण सौरभ पुष्वाण, कुन्ती सुदामा देवी, युधिष्ठिर अमित त्रिवेदी, भीम सुशील पुष्वाण, अर्जुन सर्वेश त्रिवेदी, नकुल अनिल नेगी, सहदेव शिव प्रसाद त्रिवेदी, हनुमान प्रमोद त्रिवेदी, गौरा देवेश त्रिवेदी, नागार्जुन सन्दीप त्रिवेदी, भबरीक निखिल त्रिपाठी, द्रोपती सूर्यनारायण त्रिवेदी, सुभद्रा उमेश त्रिवेदी, नकार्जुन जगदीश पुष्वाण, वासुदत्ता धर्मेन्द्र नेगी, बब्रुवाहन अमरदेव, फुलारी जितेन्द्र पुष्वाण, पाण्डव काली शिवम् पश्वा की भूमिका अदा कर रहे हैं, जबकि ढोलवादक विजय लाल, रमेश लाल, प्रदीप लाल के द्वारा पाण्डव नृत्य में गीत व संगीत पर साथ दिया जा रहा है।

बुधवार को पण्डित देवेशानन्द जमलोकी द्वारा पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र की विशेष पूजा अर्चना की गयी! पाण्डवों के पठाली गाँव आगमन पर ग्रामीणों द्वारा पुष्प अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया गया। पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष अनसुया प्रसाद त्रिवेदी ने बताया कि गुरूवार को पाण्डव केदारनाथ यात्रा के तहत भोलेश्वर तीर्थ की यात्रा करेंगे संरक्षक / प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि 18 दिसम्बर को दुयोधन बध व पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र विसर्जित के साथ साथ पाण्डव नृत्य का समापन होगा।

वरिष्ठ सलाहकार प्रेम सिंह पुष्वाण, व्यवस्थापक राम स्वरूप त्रिवेदी, उपाध्यक्ष रविन्द्र पुष्वाण, सचिव प्रमोद त्रिवेदी, सह सचिव प्रमोद पुष्वाण, कोषाध्यक्ष दीनदयाल त्रिवेदी, उप कोषाध्यक्ष गंगाधर त्रिपाठी, वन पंचायत सरपंच देवी शंकर त्रिवेदी ने बताया कि गाँव में 29 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button