उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

खटीमा: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊधम सिंह नगर l लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलाघाट स्थित बाइस पुल छठ घाट पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया। मुख्यमंत्री ने छठी मइया से प्रदेश की समस्त जनता के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन से ही वह खटीमा में छठ पर्व के आयोजनों में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व महिलाओं की कठिन तपस्या, आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि खटीमा एक लघु भारत की तरह है, जहां अलग-अलग समाज और समुदाय के लोग सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाते हैं। गृह क्षेत्र होने के कारण उनका प्रयास रहता है कि वह यहां आयोजित होने वाले प्रमुख पर्वों और धार्मिक आयोजनों में लोगों के बीच मौजूद रहें। मुख्यमंत्री के छठ घाट पहुंचने पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भी खुशी जाहिर की। पूजा-अर्चना और सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही घाट पर छठ महापर्व का पारंपरिक रूप से समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button