Uncategorizedकरिअरदेश

सेना भर्ती के साथ बैंकों में निकलीं नौकरियां, जानें कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन

अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें।

07:00 PM, 27-MAY-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट 2022: Indian Army TGC Recruitment 2022भारतीय सेना के 136वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (136th Technical Graduate Course) पूरा करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन दिया जाता है। इस भर्ती के तहत वेतन 56 हजार से शुरू होकर 1.77 लाख रुपये प्रतिमाह तक रहता है।

05:50 PM, 27-MAY-2022

Sarkari Result Naukri: एसबीआई सेवानिवृत्त कर्मचारी भर्तीइच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 18 मई से 07 जून, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियमित पद के लिए उम्मीदवारों का चयन पद और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

04:50 PM, 27-MAY-2022

Govt Results Govt Jobs 2022: एसबीआई में अफसरों की भर्तीसेवानिवृत्त कर्मचारी के पास स्मार्ट मोबाइल फोन और पीसी/ मोबाइल एप/ लैपटॉप के माध्यम से या आवश्यकता के अनुसार निगरानी के लिए कौशल/ योग्यता और क्षमता होनी चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 मई, 2022 तक 60 से 63 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

04:20 PM, 27-MAY-2022

Sarkari Jobs : SBI Retired Staff Recruitment 2022एसबीआई सेवानिवृत्त कर्मचारी भर्ती के तहत एक्सपीरियंस और स्किल्ड उम्मीदवारों और एटीएम संचालन में कार्य अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों को वरीयता दी जाएगी।

03:19 PM, 27-MAY-2022

Govt Jobs 2022: एसबीआई में अफसरों की भर्तीएसबीआई का लक्ष्य संगठन में चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के 641 पदों को भरना है। आवेदक उम्मीवारों का चयन दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

02:25 PM, 27-MAY-2022

Sarkari Jobs LIVE: एसबीआई में रिटायर्ड अफसरों की भर्तीजो उम्मीदवार एसबीआई में रिटायर्ड अफसरों की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

01:12 PM, 27-MAY-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट 2022: UPSSSC एएनएम भर्ती का रिजल्ट जारीUPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्य परीक्षा आठ मई, 2022 को आयोजित की गई थी। UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कुल 9212 रिक्तियों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान चला रहा है।

12:25 PM, 27-MAY-2022

Results Jobs Live Updates : UPSSSC ANM Results 2022उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एएनएम भर्ती के अगले दौर यानी साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल 17,713 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

11:39 AM, 27-MAY-2022

Sarakri Naukri Result : UPSSSC ANM Result 2021 Announcedउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

11:30 AM, 27-MAY-2022

Sarkari Bharti Govt Jobs 2022: इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशनभारतीय सेना के 136वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (136th Technical Graduate Course) पूरा करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन दिया जाता है।

11:18 AM, 27-MAY-2022

Sarkari Results Naukri 2022: भारतीय सेना में टीजीसी भर्तीभारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई से सेवानिवृत्त अधिकारियों, पूर्व एसोसिएट्स (ई-एबीएस) और अन्य पीएसबी कर्मचारियों से अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

11:06 AM, 27-MAY-2022

Sarkari Naukri LIVE: SBI Retired Staff Recruitmentएसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से भर्ती शुरू की गई है। इस भर्ती में रिटायर्ड यानी सेवा निवृत्त अधिकारियों को मौका मिलेगा, साथ ही वेतन भी शानदार होगा।

11:04 AM, 27-MAY-2022

सरकारी नौकरियां : Librarian Jobs के लिए पात्रता मापदंडउम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों के पास पुस्तकालय विज्ञान / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक की डिग्री या पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button