देशराजनीति

जालंधर के सांसद संतोख राहुल के साथ चलते-चलते गिरे, अटैक से मौत, रविवार 11 बजे के बाद यात्रा होगी शुरू

चंडीगढ़: जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें हार्ट अटैक आया। चौधरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देहांत हो गया। चौधरी के देहांत के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई। चौधरी 76 साल के थे।

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें हार्ट अटैक आया। चौधरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देहांत हो गया। चौधरी के देहांत के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई। चौधरी 76 साल के थे।

चौधरी 2014 में अकाली दल के पवन कुमार टीनू को हराने के बाद 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। साल 2004 से लेकर 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे। 2002 में कांग्रेस सरकार के दौरान वे सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के मंत्री रहे। 2002 में वे फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते। उन्होंने अकाली दल के सरवन सिंह को हराया था।

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एलान किया कि रविवार सुबह 11 बजे के बाद यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी ने कहा कि संतोख चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button