उत्तराखण्डकरिअर

राजपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में आईटी इंजीनियर की मौत

देहरादून : थाना राजपुर क्षेत्र में गत देर रात्रि सड़क हादसे में एक आईटी इंजीनियर की मौत हो गई। घटना रात्रि करीब 1:30 बजे की है, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक बाइक संख्या HP71A 1320 धौरणपुल के पास पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।

सूचना पर राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जहां  उपचार उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। मृतक के संबंध में जानकारी करने में ज्ञात हुआ कि मृतक आईटी पार्क में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर था तथा राजपुर क्षेत्र में शिव गंगा कॉलोनी में पिछले दो- ढाई वर्षो से रह रहा था। रात्रि में मृतक अपनी शिफ्ट खत्म कर अपने घर की ओर जा रहा था।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनो को सूचित किया गया है। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक व्यक्ति का नाम ऋषभ ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम नहान, हिमाचल प्रदेश, उम्र 29 वर्ष, हाल पता- शिव गंगा कॉलोनी, राजपुर, देहरादून है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button