Uncategorizedदेश

बारिश के मौसम में आटे और दाल में पड़ जाएं कीड़े, तो साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

बारिश के मौसम में अक्सर रसोई में रखी खाद्य सामग्रियों में कीड़े या घुन लग जाते हैं। सामान घुला रहता है या फिर कई दिनों तक इस्तेमाल नहीं होता, तो दाल, चावल और आटे में कीड़े पड़ जाते हैं। मानसून में घरों में सीलन आने के कारण ऐसा होता है। सीलन के कारण रसोई में रखा सामान जैसे दाल आदि भी सील जाती हैं। इसके अलावा सब्जी मसाले, हल्दी, जीरा आदि में भी रेंगने वाले घुन-कीड़े दिखाई देने लगते हैं। आटे और सूजी में भी बहुत जल्दी कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में लोग अनाज या मसालों में कीड़े दिखने पर उसे खराब समझकर फेंक देते हैं। कई लोग कीड़े लगे अनाज को धोकर इस्तेमाल भी कर लेते हैं। हालांकि अगर आटे या मसालों में कीड़े लग जाए तो उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी रसोई में भी दाल, चावल, आटा या फिर मसालों में कीड़े पड़ जाएं तो उसे फेंके नहीं, आसान तरीके से अनाज या मसालों के कीड़े निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

अनाज के कीड़े साफ करने के तरीके

साबुत अनाज जैसे दाल, चावल और गेहूं में कीड़े लग जाएं तो उसे साफ करने के लिए आसान तरीके अपनाएं।

साबुत हल्दी

दाल या चावल में कीड़े लगने पर उसे साफ करने के लिए साबुत हल्दी की चार-पांच गांठ रख दें। हल्दी की गंध बहुत तेज होती है, जिसकी मदद से काले और सफेद झिल्ली वाले कीड़े अनाज से बाहर निकल जाते हैं।

सरसों का तेल

अनाज में कीड़े लगने की वजह सीलन होती है। सरसों का तेल अनाज में कीड़े तो निकालता ही है, साथ ही सीलन होने या कीड़े लगने से बचाता भी है। एक चम्मच सरसों का तेल मिलाकर अनाज को धूप में सुखा लें।

लहसुन

दाल या चावल में कीड़े और घुन लगने पर उसमें साबुत लहसुन मिलाकर रख दें। लहसुन की सूखी कलियां अनाज से कीड़ों को बाहर कर देंगी।

आटा और मसालो में कीड़े साफ करने के उपाय

धूप में रखें

आटे में या सब्जी मसालों में कीड़े लग जाएं तो साफ करने और कीड़े निकालने के लिए इन्हें धूप में रख दें। कीड़े आटे से बाहर आ जाएंगे।

नीम की पत्तियां

आटा, सूजी या पाउडर मसालों को एयरटाइट डिब्बों में रखें। हालांकि अगर फिर भी इस में कीड़े लग जाए तो उसमें नीम की पत्तियां रख दें। ध्यान रखें कि नीम की पत्तियों में पानी न हो।

कपूर

आटे या मसालों में कीड़े लगने पर इसे किसी बर्तन या अखबार पर फैला लें। फिर ऊपर से कपूर की पोटली बनाकर रख दें। कपूर की गंध से कीड़े बाहर निकल जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button