Uncategorizedदेशमनोरंजन

Shraddha Kapoor बोल्ड कपड़ों में दिखीं हसीन, इनके सोशल मीडिया पर भी हैं सबसे ज्यादा फॉलोवर

श्रद्धा कपूर वैसे तो काफी स्टाइलिश हैं लेकिन उनकी स्टाइल में बोल्ड एलिमेंट काफी कम होता है। वहीं श्रद्धा कपूर अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर काफी कम शेयर करती हैं। हालांकि ये बात अलग है कि इस हसीना के सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा फॉलोवर हैं। जो इनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। लेकिन इस बार श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं।

जिसमे वो बोल्ड लुक का तड़का लगाते दिख रही हैं। श्रद्धा कपूर ने ये मिनी व्हाइट ड्रेस इवेंट में शामिल होने के लिए पहनी थी। जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। श्रद्धा ने सफेद रंग की मिनी ड्रेस पहनी थी। जिसके साथ पीच कलर की ब्रालेट टीजिंग इफेक्ट क्रिएट कर रही थी। स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ ही इस ड्रेस की स्लीवलेस डिजाइन थी।

वहीं इस ड्रेस की मिनी लेंथ श्रद्धा कपूर के टोंड लेग्स को आसानी से फ्लांट कर रही थी। जिसके साथ मिस कपूर ने मैचिंग के प्वाइंटे़ड पम्प्स पहने थे। वहीं श्रद्धा कपूर का ये लुक उनके मिनिमम मेकअप और एक्सेसरीज के बावजूद भी काफी खूबसूरत लग रहा था।

श्रद्धा ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए पीच कलर की लिपस्टिक लगाई थी। जो कि उनकी ब्रालेट से मैच हो रही थी। वहीं साथ में न्यूट टोन बेस के साथ पिंक ब्लश चिक्स उन्हें फ्रेश लुक दे रहा था। जिसके साथ श्रद्धा ने बालों को स्ट्रेट रखा था। लेकिन मेसी लुक में साइड पार्टेड ये बाल काफी अट्रैक्टिव लुक मिस कपूर को दे रहे थे। श्रद्धा कपूर ने इस व्हाइट मिनी ड्रेस को गोल्ड चेन और रिंग ब्रेसलेट के साथ मैच किया था।

श्रद्धा कपूर का ये लुक पूरी तरह से पार्टी रेडी था। वहीं इसमे नेकलाइन पर अटैच पीच ब्रालेट डिजाइन इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना रही थी। बात करें इस मिनी लेंथ ड्रेस की तो इस ड्रेस की कीमत है करीब 92,596 रुपये। जो कि इस साधारण सी दिख रही ड्रेस के लिए काफी ज्यादा है। दरअसल, ये ड्रेस इंग्लैंड बेस़्ड फैशन लेबल stella mccartney के कलेक्शन से ली गई है। जो कि नायलॉन के साथ ही कॉटन जैसे मिक्स्ड फैब्रिक से तैयार की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button