खेलदेशविदेश

भारत बना आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया

दुबई। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में  भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था।

भारत ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारत की पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीत है, जबकि रोहित और विराट का यह चौथा आईसीसी खिताब बना. इसके साथ ही भारत अब सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है. भारत ने लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट भी अपने नाम किया, क्योंकि पिछले साल रोहित की कप्तानी में ही टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था.

दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने अहम 48 रन जोड़े. अक्षर पटेल की तेजतर्रार बल्लेबाजी और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता (2025-1998): 

यहां आप आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक के विजेताओं और उपविजेताओं की लिस्ट देख सकते है-

वर्ष
मेज़बान देश
विजेता
उपविजेता
2025
पाकिस्तान
भारत
न्यूजीलैंड
2017
इंग्लैंड और वेल्स
पाकिस्तान
भारत
2013
इंग्लैंड और वेल्स
भारत
इंग्लैंड
2009
दक्षिण अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड
2006
भारत
ऑस्ट्रेलिया
वेस्टइंडीज
2004
इंग्लैंड
वेस्टइंडीज
इंग्लैंड
2002
श्रीलंका
भारत और श्रीलंका (संयुक्त विजेता)
2000
केन्या
न्यूजीलैंड
भारत
1998
बांग्लादेश
दक्षिण अफ्रीका
वेस्टइंडीज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button