खेलदेशविदेश

IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम ने 270 रनों से जीता एकमात्र टेस्ट, स्नेह राणा ने झटके चार विकेट

स्नेहा राणा ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया

लंदन l उत्तराखंड की स्नेह राणा की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट मैच में 270 रनों से हराया। लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी चौथे दिन 186 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और भारत की जीत में योगदान दिया।

भारत ने इस तरह दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत ने पहली पारी में स्मृति मंधाना (83) की पारी से 285 रन का स्कोर खड़ा किया था।

जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई। भारत से क्रांति गौड़ ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए।

भारत ने दूसरी पारी यह यास्तिका भाटिया  (113) और मंधाना (70) की पारियों से 341/7 के स्कोर पर घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का लक्ष्य दिया।

जवाब में इंग्लिश टीम 186 रन पर ढेर हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button