उत्तराखण्डदेश
देहरादून में लालपुल के पास वारदात, कार और बाइक सवारों के बीच विवाद, युवकों ने की कई राउंड फायरिंग

देहरादून l देहरादून के पटेलनगर में लालपुल के पास वारदात हो गई। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बाइक सवारों ने कार पर डंडा मार दिया। जिसके बाद कार सवारों ने फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।


