उत्तरप्रदेश

अमेठी में सगरा तिराहे पर दुकान में घुसकर बदमाशों ने सभासद को पीट-पीटकर किया मरणासन्न, 2.51 लाख लूटकर फरार

अमेठी । यूपी के अमेठी में सगरा तिराहे पर मंगलवार सुबह बेकरी की दुकान में घुसकर बदमाशों ने सभासद नासिर खान को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद दुकान से 2.51 लाख रुपये लूट ले गए। सभासद को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

सगरा तिराहा निवासी नासिर, अमेठी नगर पंचायत के वार्ड नंबर-एक से सभासद हैं। वह सुबह अपनी बेकरी की दुकान पर बैठे थे। इसी समय दो गाड़ियों से 12-15 बदमाश उनकी दुकान में घुस आए। वह दुकान में तोड़फोड़ करने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने सभासद को पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश गल्ले में रखी नगदी उठाकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद आसपास के दुकानदार मदद के लिए दौड़े। घायल अवस्था में सभासद को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button