उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर सताएगी भारी बारिश, इन जिलों में स्कूलों में छुट्टी के आदेश

देहरादून:उत्तराखंड में मानसून की बौछार लगातार जारी है. जिससे कई जगहों पर भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी भी इस बौछार से राहत मिलती नहीं दिख रही है. एक सितंबर को भी प्रदेश भर में भारी बारिश की आशंका है. जिसे देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र:बता दें कि चंपावत, नैनीताल, चमोली,पौड़ी, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, अल्मोड़ा औरउधम सिंह नगरजिले में बारिश के मद्देनजर 1 सितंबर यानी सोमवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.

इन जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी:मौसम विभाग की मानें तो एक सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों के ज्यादातर स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन देहरादून,टिहरी,पौड़ीऔर हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button