उत्तराखण्ड

शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार, बहादराबाद (बी बी चंदेला ) l पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर तीन वर्षों तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना बहादराबाद क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 115(2), 351(3) व 352 में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी अवनीश यादव ने उससे विवाह का वादा कर करीब तीन वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीपल चौक से नहर पटरी होते हुए रेलवे स्टेशन ज्वालापुर जाने वाले मार्ग से आरोपी अवनीश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी अवनीश यादव पुत्र ब्रह्मदेव, मूल निवासी ग्राम हसनपुर, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी केदारपुरम, बहादराबाद का है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विकास रावत, उपनिरीक्षक ज्योति नेगी एवं कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान शामिल रहे।

बहादराबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में शीघ्र एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button