उत्तराखण्ड
देहरादून में झमाझम बरसे मेघ, दो जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून । उत्तराखंड में आज मौसम खराब बना हुआ है। सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए हैं। वहीं, राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।




