उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

रजत जयंती वर्ष का 25वां श्री श्याम वंदना महोत्सव धूमधाम से आयोजित

देहरादून। देहरादून के डकरा बाजार, सब्जी मंडी स्थित गायत्री मैरिज होम में रजत जयंती वर्ष का 25वां श्री श्याम वंदना महोत्सव बड़े धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। यह पांच दिवसीय आयोजन 27 मई 2025, मंगलवार से प्रारंभ हुआ और इसका समापन 31 मई 2025, शनिवार को भव्य रूप में होगा। इस धार्मिक आयोजन में देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं, और वातावरण श्याम भक्ति से सराबोर हो उठा है।

महोत्सव के प्रमुख आकर्षण कथा व्यास श्री गिरिराज शरण जी (जयपुर) ने श्री श्याम बाबा की महिमा का ऐसा संगीतमय वर्णन किया कि उपस्थित भक्त भावविभोर हो उठे। उनकी वाणी से निकली श्री श्याम कथा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसी क्रम में भगवा हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप रोड जी ने भी श्याम बाबा के दरबार में उपस्थित होकर दर्शन लाभ लिया। बाबा श्याम को विशेष रूप से कोलकाता से मंगवाए गए सुगंधित और सुंदर फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा मंच दिव्य आभा से आलोकित हो उठा।

यह महोत्सव श्याम भक्ति, अखंड श्रद्धा और भक्तजनों की एकता का अनुपम उदाहरण बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button