उत्तराखण्ड

सहस्त्रधारा के कारलीगाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, दो लोग लापता, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

मुख्य बाजार में आया मलबा, कई होटल-दुकानों को नुकसान

देहरादून। सोमवार रात हुई भारी वर्षा के कारण सहस्त्रधारा के समीप स्थित कारलीगाड़ क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है।

घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू एवं राहत कार्य शुरू कर दिया। जिलाधिकारी सविन बंसल को जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने रात्रि में ही सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। उनकी निगरानी में पूरे जिले को आपदा अलर्ट मोड में रखा गया है।प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। राहत की बात यह रही कि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कुछ दुकानें बह जाने की सूचना है। मुख्य बाजार में मलबा आने से दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा लोनिवि की संयुक्त टीमें जेसीबी, रस्सियां, लाइटिंग उपकरण व अन्य बचाव सामग्री के साथ राहत कार्य में जुटी हुई हैं। घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन लगातार जारी है।जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी स्वयं रात में ही मौके पर पहुंचीं, और वहां चल रहे राहत कार्यों की निगरानी की।

इस प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी विभागों को सक्रिय मोड में रखा गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button