Uncategorizedदेशराजनीति

हरियाणा पंचायत चुनाव 2022: नौ जिलों में मतदान शुरू, मंत्रियों-विधायकों की साख दांव पर

चंडीगढ़: हरियाणा में पहले चरण के चुनाव में आज नौ जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान होगा। इन जिलों के 61 ब्लॉक में 1278 पंचायत समिति व 175 जिला परिषद सदस्य मैदान में हैं। 9 जिलों के 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता मतदान करेंगे। 6019 पोलिंग बूथ पर 1278 पंचायत समिति सदस्यों और 175 जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान होगा।

हरियाणा में पहले चरण के चुनाव में रविवार को नौ जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में मतदान शुरू हो गया है। इन जिलों के मंत्रियों और ग्रामीण विधायकों की साख दांव पर लगी हुई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button