Uncategorizedउत्तराखण्डराजनीति

राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर: कौशिक

देहरादून। भाजपा ने संसद मे कांग्रेस नेता अधीर रंजन के द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणी को अमर्यादित और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा करार दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस  ने मर्यादा की सभी हदें पार कर दी है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के खिलाफ बयानबाजी कर अपना चेहरा फिर उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे यह फिर साबित हो गया है कि वह महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी है और देश के  सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महिला के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने ही निर्देश दिये। कांग्रेस का यह कृत्य संस्कार विहीन, मूल्य विहीन तथा संविधान को चोट पहुचाने वाला है। जब से राष्ट्रपति के पद पर मुर्मू ने नामांकन किया तो कांग्रेस की घृणा उजागर हो गयी और कभी उन्हे रबर स्टेम्प तो कभी अशुभ तक संबोधित करने के बाद अब उन्हे अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी से  नवाजा जा रहा है।

कांग्रेस एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर पचा नही पा रही है। कांग्रेस हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और समय समय पर उसका यह चरित्र सामने आता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश और महिलाओ से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश भाजपा ने आज पूरे प्रदेश मे राष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी इसे बर्दाशत नही करेगी। यह सब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर किया जा रहा है और अस्तित्व बचाने मे जुटी कांग्रेस को देश की जनता माफ नही करेगी।

महानगर भाजपा ने फूंका सोनिया गांधी का पुतला
भाजपा महानगर देहरादी के अध्यक्ष सीताराम भट्ट बताया कि लोकसभा में नेता विपक्ष द्वारा महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के लिए अपशब्द प्रयोग किए जाने के विरोध में भाजपा महानगर द्वारा आज सायं 4:30 बजे एस्ले हॉल चौक, राजपुर रोड पर सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया।

राष्ट्रपति का अपमान पर कांग्रेस अध्यक्ष माफ़ी मांगे

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पर की गई लिंग भेदी टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है ।उन्होंने आज संसद भवन नई दिल्ली में साथी सांसदो संग देश की पहली महिला आदिवासी महामहिम राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया । बंसल ने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान देश नहीं सहेगा।यह जीभ फिसलना नही राष्ट्रपति का कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी द्वारा जानबूझकर किया अपमान था ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी  को आदिवासी समाज और महिलाओं के अपमान पर पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने इसे कांग्रेस की तुच्छ मानसिकता का परिचय बताया । बंसल ने कहा कि विपक्षी दलों के सांसदो द्वारा संसद न चलने देने विपक्ष का चर्चा से भागना है ।उन्होंने इसे लोकतंत्र का हनन करार दिया ।

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को देश के संविधान, जनजाति समाज, आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान बताया है। उन्होंने इसे राष्ट्रपति तथा देश का अपमान बताते हुए कहा कि यह कृत्य घोर निंदनीय है इसकी जितनी निंदा की जाय कम है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button