उत्तराखण्ड

हरिद्वार: दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में डकैती, करोड़ों रुपए के आभूषण लेकर हुए फरार, शहर में हड़कंप

श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में नकाबपोश बदमाशों ने लूट में मिर्ची पाउडर का किया इस्तेमाल

हरिद्वार। हरिद्वार में नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर डकैती को अंजाम दे डाला। नकाबपोश बदमाशों ने मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल कर पूरे स्टाफ को बहाल कर दिया और उसके बाद सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।

इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जिले भर में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। करीब 2 साल पहले इसी क्षेत्र में ताऊ गैंग ने दिनदहाड़े करोड़ों रुपए की डकैती को अंजाम दिया था। इसी अंदाज में रविवार को कुछ नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर मध्य हरिद्वार के श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में घुस गए और मिर्च पाउडर डालकर कर्मचारियों को बेहाल कर करोड़ों रुपए के सोना चांदी और हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गए। करीब 5 करोड़ तक की लूट का अनुमान लगाया जा रहा है।

काफी देर बाद कर्मचारियों ने जैसे तैसे खुद को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली और जिले भर में नाकेबंदी कर चेकिंग करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button