उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के दंपत्ति ने अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

लालकुआं के हल्दूचौड़ इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका और उनकी पत्नी कमला दुमका के आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी!

हल्द्वानी। लालकुआं  के हल्दूचौड़ इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका (65) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50) ने मंगलवार की देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के प्रथम तल के अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके हुए मिले। बुधवार सुबह घर के अन्य सदस्यों ने उन्हें देखा। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान थे। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते दंपत्ति ने यह कदम उठाया। पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button