उत्तराखण्डराजनीति

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर भाजपा नेत्री नंदी रावत के निधन

रामनगर। यहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर भाजपा नेत्री नंदी रावत की मौत हो गई। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक ढिकुली निवासी 45 वर्षीय नंदी रावत पत्नी गोविंद सिंह रावत रविवार की देर शाम टेंपो से उतरकर अपने घर की तरफ जा रही थी। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोग उन्हें गम्भीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर काशीपुर रेफर कर दिया गया था। काशीपुर के चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

 

ज्ञात रहे कि मृतका नंदी रावत भाजपा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। उनके निधन पर स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, जगमोहन बिष्ट, पूरन नैनवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीमा मठपाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button